ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी के होटल में सनसनी: बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला यूपी के युवक का शव, कमरे से आ रही थीं चिल्लाने की आवाजें

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव होटल के कमरे के बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि ‘होटल नंदी’ के एक कमरे में व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। होटल मालिक सुशील जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल में ठहरा था।

बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे युवक के कमरे से तेज चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर कर्मचारियों ने मास्टर की से कमरा खोला तो युवक बाथरूम के फर्श पर नग्न अवस्था में मृत पड़ा मिला। कमरे और बाथरूम में चारों ओर उल्टी फैली हुई थी।

सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर होटल के कमरे को सील कर दिया है और चाबी कब्जे में ले ली गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। युवक हल्द्वानी किस काम से आया था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आज भी आस्था का केंद्र है ‘माखन कटोरी’ का पेड़, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी है मान्यता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.