भीमताल।  नलदमयंती ताल भीमताल में रविवार को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सीनियर बालक वर्ग में नितेश राणा ने 3 गोल्ड और चैंपियनशिप ली।

सीनियर बालिका वर्ग में नव्या सिरोला ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर पदक लिए। जूनियर बालक वर्ग में प्रभात धपोला एवं तेजस्विनी शर्मा ने बालिका वर्ग में 3,3 स्वर्ण पदक और चैंपियनशिप ली।

सब-जूनियर वर्ग में भार्गवी रावत और विहान सिरोला ने 3 गोल्ड और चैंपियनशिप ली।

छोटे बच्चों के बालक ग्रुप में वेदांत रावत प्रथम स्थान पर और गौरांश धपोला दूसरे स्थान पर रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.