ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अल्मोड़ा निवासी टैक्सी चालक ने अपने साथी संग वारदात को अंजाम दिया है।

नाबालिग संग दुष्कर्म से पहले उसे जबरन नशीला पेय पदार्थ भी पिलाया गया।पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पाक्सो व दुष्कर्म के तहत केस दर्ज करने के बाद बुधवार को कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग मंगलवार शाम दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। इस दाैरान अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र से जुड़े नौगांव का रहने वाले मोहित और प्रदीप ने उसे रोक लिया।

टैक्सी चालक प्रदीप और मोहित पास में ही किराये पर रहते थे। नाबालिग को विश्वास में लेने के बाद दोनों ने उसे कार में बैठा लिया।

इसके बाद घूमने जाने की बात कहकर गाड़ी को हैड़ाखान रोड की तरफ मोड़ दिया। अंधेरा होने के बाद यह इलाका सुनसान हो जाता है। यहां हरे रंग की एक बोतल में कोई नशीला पेय पदार्थ पिला दिया।

नाबालिग के बेसुध होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद परेशान स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। हैड़ाखान रोड पर नाबालिग बदहवास हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों काे गिरफ्तार भी कर लिया।

वहीं, होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बयां कर दी। मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रदीप और मोहित के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.