ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। शहर के एक मोहल्ले से किरायेदार द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है।

घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है। युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी किरायेदार के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि उनके घर में अनिल कश्यप नामक व्यक्ति किरायेदार के रूप में रहता था।

आरोप है कि अनिल ने उसकी बहन को एक मोबाइल फोन दिया था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने युवती को समझाया-बुझाया भी था।

परिजनों के अनुसार 14 जनवरी को युवती घर से बाहर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद परिजनों ने अनिल कश्यप पर युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया।

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर के आधार पर अनिल कश्यप के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.