भीमताल। धारी ब्लॉक क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना में तेंदुए ने घर के पास से महिला को उठा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र निवासी हेमा देवी (पत्नी गोपाल सिंह) शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान घर के नजदीक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया और महिला का शव बरामद कर लिया है।

महिला के देवर ने तेंदुए को भाभी को ले जाते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाने के साथ पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ महिला को छोड़ने के बजाय जंगल की ओर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल में महिला की तलाश में जुट गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हेमा देवी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है। महिला की तलाश के बाद शव को बरामद कर लिया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  Breaking news : नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर गूंजे धमाके; चालक ने कूदकर बचाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.