‘बिहार के हो, वहीं जाकर लगाओ.’ चिकन बिरयानी के पतीले देख भड़के BJP मेयर, दुकान बंद करने की दी चेतावनी

ऊधम सिंह नगर जिले में नगर निगम के मेयर विकास शर्मा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ निरीक्षण के दौरान उस समय नाराज हो गए, जब उनकी नजर मुख्य चौराहे पर स्थित कुछ दुकानों के बाहर रखे चिकन बिरयानी के बड़े-बड़े पतीलों पर पड़ी।

पतीले देखते ही महापौर के कदम रुक गए और उन्होंने दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल पतीले हटाने के निर्देश दिए. साथ ही ऐसा नहीं करने पर उन्हें दुकान सील करने की चेतावनी भी दी।

रुद्रपुर नगर निगम के बीजेपी मेयर विकास शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पतीले तुरंत नहीं हटाए गए तो दुकान सील की जाएगी, बंद कराई जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने दुकानदार से उसका परिचय पूछा. दुकानदार ने खुद को बिहार का रहने वाला बताया।

दुकानदार का खुद को बिहार का निवासी बताए जाने पर महापौर ने कहा कि इतनी दूर से आकर यहां काम कर रहे हो, जो काम करना है वो बिहार जाकर करो।

बता दें कि रुद्रपुर में इन दिनों नॉनवेज को लेकर बीजेपी और नगर निगम का रुख सख्त नजर आ रहा है।

हाल ही में मेयर विकास शर्मा ने नगर निगम की एसओपी जारी करते हुए यह निर्देश दिया था कि नए साल से प्रत्येक मंगलवार को नॉनवेज की दुकानें बंद रहेंगी।

इसी कड़ी में अब सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर खुले में नॉनवेज बिक्री को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

मेयर की यह पूरी कार्रवाई वीडियो में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में रामलीला का भव्य शुभारंभ, 20 अक्टूबर को होगा रावण के पुतले का दहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.