शराब कारोबारी और उसके साथी पर हमला कर 70 लाख की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले फरार एक महिला डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ऊधमसिंह नगर। सोने के सिक्के बेचने के नाम पर हल्द्वानी लालकुआं के शराब कारोबारी और उसके साथी पर हमला कर 70 लाख की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले फरार एक महिला डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसके पास से चार लाख की नकदी भी बरामद हुई है। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि डकैती में शामिल महिला समेत पांच डकैतों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

हमला कर लूट लिए थे 70 लाख

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि लालकुआं नैनीताल निवासी मोहित चौबे से किरन कौर उर्फ बबली सोने के सिक्के बेचने की बात कर रही थी। जिस पर 27 मार्च को मोहित चौबे अपने साथी संदीप शर्मा के साथ सोने के सिक्के के सौदे के लिए किरन कौर उर्फ बबली के बताए घर पहुंचे।

जहां पर किरन कौर उर्फ बबली, लखविंदर उर्फ लक्खा, सतनाम उर्फ पप्पू, महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, सुखविंदर कौर, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार ने उन पर हमला कर 70 लाख लूट लिए थे।

26 लाख रुपये भी कर लिए थे बरामद

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर डकैतों की तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही दो डकैत बलबीर सिंह, लखविंदर उर्फ लक्खा को गिरफ्तार कर लूट के 26 लाख रुपये भी बरामद कर लिए थे। जबकि डकैती में शामिल छह आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। इसके लिए कई संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डकैती में शामिल कैथुलिया नानकमत्ता निवासी सुखविंदर कौर पत्नी बलवीर सिंह उर्फ वीरू नानकमत्ता में है। जिस पर सितारगंज थाना प्रभारी नरेश चौहान, एसएसआइ विक्रम सिंह धामी, एसआइ सुरेंद्र बिष्ट, राकेश सिंह रौकली, ललित चौधरी पुलिस टीम के साथ नानकमत्ता तिराहे पर पहुंच गए।

जहां सुखविंदर कौर पुलिस को देखकर भागने लगी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी में पुलिस को चार लाख रुपये की नकदी मिली। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि डकैती में फरार किरन कौर उर्फ बबली, सतनाम उर्फ पप्पू, महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र, गुरमेल सिंह, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगी है।

बताया कि अब तक पुलिस तीन डकैत को गिरफ्तार कर 30 लाख बरामद कर चुकी है। फरार चल रहे पांच डकैतों से 40 लाख रुपये बरामद करने के प्रयास चल रहे है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद में तेज हुई जांच, साक्ष्य जुटाने बरेली पहुंची पुलिस टीम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.