ब्रेकिंग न्यूज़

चोरो को सोना बाइक स्कूटी पैसा चोरी करते हुए देखा होगा ऐसा ही एक मामला भीमताल का आया है जिसमें तीन पर्यटक 10 किलो पनीर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  पर्यटन स्थलों पर इन दिनों ग्रीष्मकालीन सीजन के चलते भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जहां एक ओर पर्यटकों की आमद से स्थानीय व्यापारियों को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व चोरी जैसी वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं।

भीमताल-भवाली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास एक डेरी में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान के बाहर रखी दूध की भरी और खाली क्रेटों के बीच संभालकर रखा गया करीब 10 किलो पनीर चोरी हो गया। पूरी घटना डेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में तीन बाहरी युवक पहले डेरी के आसपास घूमकर रैकी करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मौका मिलते ही एक युवक पनीर से भरा थैला उठाकर तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी है।

व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज भीमताल पुलिस को सौंपते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के भविष्य को लेकर एनबीओए सक्रिय: बीएमएस से की बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय की मांग, कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पर जोर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.