ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस में मनाया गया 34वां स्थापना दिवस

केक कटिंग के साथ संस्थान की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को किया गया याद, शिक्षकों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और प्रगति के सफर को किया याद

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 34वां स्थापना दिवस उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान संस्थान की अब तक की गौरवशाली विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को याद किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित केक कटिंग समारोह में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिवार के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और संस्थान के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ग्राफिक एरा ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थान ने बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

ग्राफिक एरा की इस विकास यात्रा में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान भीमताल कैंपस के निदेशक, निदेशक आईक्यूएसी (IQAC) तथा निदेशक स्टूडेंट आउटरीच प्रोग्राम ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को 34वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्थान की निरंतर प्रगति, शैक्षणिक उत्कृष्टता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने ग्राफिक एरा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा और समाज के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह का समापन सामूहिक गौरव, उत्साह और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

स्थापना दिवस ने एक ओर जहां संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को याद करने का अवसर दिया, वहीं दूसरी ओर भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा भी दी।

यह भी पढ़ें :  बेतालघाट में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.