हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक एवं विजय मेहता चौकी इंचार्ज मंडी सहित नगर निगम की टीम ने ठंडी सड़क, नैनीताल रोड में अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किया जबकि एक ठेला जप्त किया, इससे पूर्व रात्रि को छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा शिकायत मिलने पर 9 लोगो को लोक शांति भंग के चलते गिरफ्तार किया था।

हल्द्वानी नैनीताल रोड की ठंडी सड़क पर जनता द्वारा जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने टीम गठित कर ठंडी सड़क पर अवैध पार्किंग और फल और ठेले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जिसके क्रम में गुरुवार शाम भी सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई के नेतृत्व में प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ठंडी सड़क में अवैध पार्किंग कर लगाए गए 20 गाड़ियों का चालान किया गया जबकि अवैध रूप से लगाए गए एक ठेले को जब्त किया गया।

इससे पूर्व रात्रि को जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चला

या गया जिसके 2 घंटे बाद दोबारा इस स्थान पर फड़ और ठेले लगा दिए गए थे जिस पर प्रशासन द्वारा रात को पुनः कार्रवाई करते हुए लोक शांति भंग के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि ठंडी सड़क में अवैध पार्किंग और अवैध फड़, ठेले से लगातार जाम लगता है जिससे लोगों को परेशानी होती है, इसकी शिकायत जिला अधिकारी को मिली जिसके बाद टीम गठित करते हुए।

त्वरित कार्रवाई की गई है और साथ ही व्यापारियों और लोगों से भी अपील की गई है कि ठंडी सड़क पर ना तो फल और ठेला लगाए और ना ही अवैध पार्किंग करें अन्यथा यह कार्रवाई बदस्तूर जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.