ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी बस वीर भट्टी के पास ब्रेक फेल होने से मार्ग में पलटी बस

चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड की यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए।

लेकिन चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से गहरी बस खाई में जाने से बच गई और वीरभट्टी के पास मार्ग पर ही पलट गई। बस में चालक परिचालक सहित तकरीबन 30 लोग सवार थे।

दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई जिनको केमू की अन्य बस से हल्द्वानी को भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केमू की यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी वीर भट्टी पुल से पहले उक्त बस के ब्रेक फेल हो गए।

जिस कारण बस अनियंत्रित अवस्था में आ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तो बस को पोल पर टकराकर रोकने की कोशिश की और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई।

गनीमत रही की मामूली चोटों के साथ अधिकांश यात्री सकुशल बच निकले किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई।

सूचना पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

You missed

error: Content is protected !!