पुलिस द्वारा युवक से मारपीट का मामला बना हाई प्रोफाइल, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पुलिस  द्वारा की गई पिटाई से जख्मी युवक ने आज हल्द्वानी में मीडिया के सामने ज़ख्मों  के निशान दिखाये

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के खनस्यूं थाना क्षेत्र में फेरी वाले से सत्यापन दिखाने के मामले में स्थानीय युवक से मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है।

खनस्यूं से लेकर हल्द्वानी तक आंदोलन हो रहे हैं। इस मामले की पूरे उत्तराखंड में चर्चायें हैं।

पुलिस की पिटाई से जख्मी युवक ने आज हल्द्वानी में मीडिया के सामने ज़ख्मों  के निशान दिखाये।

राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने आज हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा करने की बात कही है।

उन्होंने कहा तीनों पुलिसकर्मियों के ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं होते हैं तो क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के जनमानस के साथ एक बड़ा आंदोलन करेंगें।

पहाड़ी आर्मी के हरीश  और स्वराज हिन्द फौज के सुशील भट्ट ने कहा यह दिन देखने के लिए राज्य नहीं बनाया था।

आपको बता दें की विगत 20 सितम्बर को ओखलकांडा के टांडा निवासी मनमोहन शर्मा पर मारपीट का पुलिस कर्मियों पर कथित तौर आरोप लगा है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है की किस निर्ममता से मित्र पुलिस ने युवक पर हमला किया है।

यह मामला अब प्रदेश भर में चर्चाओं में आ गया है, सोशल मिडिया पर लाखों लोग वायरल वीडियो पर प्रतिकिया दे रहे हैं।

शराब पीकर वायरल हो रहे वीडियो पर युवक ने बोला की उसके पिता का अगले दिन श्राद्ध था उसका उस दिन हवीक यानि ब्रत था, वह उस दिन क्यों शराब पीयेगा।

हरीश पनेरू ने कहा उस दिन का मेडिकल रिपोर्ट भी उनके पास में जिसमें शराब पीने की कोई भी पृष्टि नहीं हुई है।

युवक ने कहा वायरल वीडियो उसके साथ मारपीट करने के बाद का है जो पुलिस कर्मियों द्वारा बनाया गया है।

हालाँकि मामले की पुलिस जांच की बात कह रही है अब अपने ही विभाग के पुलिस कर्मचारियों को जांच कितनी निष्पक्षता से होती है।

यह जांच के बाद ही कह पाना उचित होगा। हालाँकि एसएसपी ने  सादिक हुसैन को लाइन हाजिर किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.