ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

गिरने को तैयार छत, महज दो बल्लियों के सहारा टिकाया गया,जर्जरहाल भवनों में खतरे में बच्चों की जान 

अल्मोड़ा। ताड़ीखेत ब्लाक के वलनी गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी सुध नहीं ले रहे।

ऐसे में यहां अध्ययनरत बच्चों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। दो साल से विद्यालय का यही हाल है। विभाग की ओर से इस कदर अनदेखी पर प्रधान समेत ग्रामीणों ने रोष जताते हुए जल्द ही भवन की दशा नहीं सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

ऐसे में यहां अध्ययनरत बच्चों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। दो साल से विद्यालय का यही हाल है। विभाग की ओर से इस कदर अनदेखी पर प्रधान समेत ग्रामीणों ने रोष जताते हुए जल्द ही भवन की दशा नहीं सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

जर्जरहाल भवनों में खतरे में नौनिहा

पहाड़ों में शिक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के दावे धरातल पर खोखले साबित होते जा रहे हैं। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा है तो कहीं नौनिहाल जर्जरहाल भवनों में खतरे के बीच अपना भविष्य संवारने की कोशिश में लगे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वलनी का खस्ताहाल भवन भी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है।

आलम यह है कि इस विद्यालय की छत कभी भी भरभरा कर गिर सकती है। छत को गिरने से रोकने के लिए दो बल्लियों का सहारा लिया गया है।

मजबूरी में विद्यालय के बरामदे में कक्षाएं संचालित की जा रही है। बारिश होने पर विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत 12 नौनिहालों को पास ही एक ग्रामीण के घर पर पढ़ाया जाता है।

ग्राम प्रधान महेंद्र रावत के अनुसार कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्या बता नौनिहालों के सिर पर मंडरा रहे खतरे की जानकारी दी गई मगर सुध नहीं ली जा रही है।

अधिकारियों को कदाचित किसी बड़े हादसे का इंतजार है। स्थानीय पूरन सिंह, नंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह, आंनद सिंह, बालम सिंह आदि ने विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग की है।

जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.