हल्द्वानी। हरीश पनेरू के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल श्रमायुक्त उत्तराखंड दीप्ति सिंह से हल्द्वानी में मुलाकात की और भीमताल विधानसभा के श्रम विभाग में पंजीकृत समस्त श्रमिको को टुलकिट देने में पूर्व में हुई धांधली की जांच करवाने की मांग।

हरीश पनेरू ने कहा है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय नेताओं ने नियमों की अवहेलना कर टूल किट वितरण के दौरान मुंह देखकर सामान दे रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता ने इस में अफरातफरी मचा रखी है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सामान की जगह लाठियों मिली।

लेकिन क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर ईमानदारी से जांच कियी जायेगी तो बहुत सारे लोगो को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

    अगर सारे पंजीकृत श्रमिको को टुलकिट नहीं मिली तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित करने को बाध्य होंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हाई कोर्ट के स्थायी परिसर का रास्ता साफ करने में जुटी धामी सरकार, वन भूमि हस्तांतरण पर केंद्र से मांगी मंजूरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.