ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

केदारनाथ धाम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के कपाट बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में एकत्रित हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रातः लगभग 4 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। पंचमुखी डोली की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान की डोली को मंदिर प्रांगण में लाया गया। निर्धारित परंपराओं के अनुसार ठीक 8 बजे कपाट खोले गए और सर्वप्रथम पंचमुखी डोली को गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। इसके बाद विधि-विधान से भगवान केदारनाथ को विराजमान किया गया।

कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर परिसर में भव्य पुष्प वर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को और बढ़ा दिया। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का धाम में दर्शन के लिए सिलसिला लगातार शुरू हो गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, ‘कीवीमैन’ के रूप में बनाई थी खास पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.