लापता युवक की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुरा मुहल्ले से 25 अगस्त से लापता युवक की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की थी।

पुलिस के मुताबिक प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद भी युवक उसके संपर्क में था।

दरअसल, कोतवाली मंगलौर पर मुस्तकीम निवासी मलकपुरा कोतवाली मंगलौर का बेटा शादाब (उम्र 24 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चला गया था. कोतवाली मंगलौर में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदा युवक की तलाश में पुलिस टीम जुटी रही लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बाद में पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैलाया. साथ ही युवक की कॉल डिटेल भी खंगाली गई. पूछताछ से पता चला कि गुमशुदा शादाब का तेलीवाला गंगनहर निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था।

कुछ समय पहले युवती की शादी हो गई थी. युवक फिर भी उसका पीछा नही छोड़ रहा था. महिला के पति को जब इसका पता चला तो उसने शादाब को मारने की योजना बनाई. प्रेमिका ने उसे घर पर बुला लिया और योजनाबद्ध तरीके से उसकी गला रेकर हत्या कर दी।

शव को बोरे में बंदकर गंगनहर ने फेंक दिया. कड़ी पूछताछ के बाद तीनों ने अपना जुर्म कबूला. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव की तलाश में जुटी हुई है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, ‘मंगलौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक शादाब की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि शादाब शादीशुदा प्रेमिका के संपर्क में था।

वह प्रेमिका मरजीना से मिलने के लिए उसके घर गया था. बाद में मरजीना ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर शादाब की हत्या कर दी।

आरोपियों को शव को गंगनहर में फेंक दिया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।’

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू को भी किया लहूलुहान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.