हल्द्वानी। 38 में राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन हो गया है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथि रहते हुए अब 39 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मेघालय को सौंप दी गई है।

28 जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित हुए 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आज 14 फरवरी को विधिवत समापन हो गया है।

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हजारों लोगों के बीच मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे।

उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेघालय के मुख्यमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और राज्य के खेल मंत्री भी मौजूद रहे।

इस दौरान अमित शाह ने उत्तराखंड की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में बेहतर खेलों का आयोजन हुआ है और सबसे अच्छी बात है की उत्तराखंड ने इस राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका में काफी लंबी छलांग लगाई है।

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ

अमित शाह ने कहा कि एक समय खेलों के लिए केंद्र का बजट 800 करोड रुपए हुआ करता था ।

आज मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार में प्रति वर्ष 3800 करोड रुपए का खेल बजट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य ने नेशनल गेम्स करते हुए जो इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप किया है।

 आगे चलकर यहां के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी गृहमंत्री अमित शाह सहित खेल मंत्रालय और खेल विभाग का धन्यवाद दिया।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.