shot from a handgun with fire and smoke

पॉवरलिफ्टर और जिम संचालक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली

काशीपुर। पॉवरलिफ्टर और जिम संचालक ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में खुद को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमनदीप अरोरा (36) पुत्र धर्मेंद्र अरोरा उर्फ बबलू अरोरा दड़ियाल रोड के पास रहते थे और पावर हाउस जिम के संचालक थे।

शुक्रवार दोपहर लगभग एक-डेढ़ बजे घर के ऊपर बने कमरे को अंदर से बंद कर उन्होंने गोली मार ली।
जब परिजनों ने गोली की आवाज सुनी तब ऊपर जाकर देखा अमनदीप अरोरा खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

आनन फानन108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और मौजूद साक्ष्य को एकत्र किया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें परिजनों और मित्रों ने बताया कि अमनदीप अरोरा पोल्ट्री फार्म का संचालन भी करते थे। वे अच्छे पॉवरलिफ्टर थे और एशिया मेडलिस्ट भी रह चुका है।

वह अपने पीछे पत्नी और लगभग पांच वर्षीय बेटे दिव्यमन को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनका एक भाई गुरमन कनाडा में सर्विस करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : परिजनों की डांट से क्षुब्ध 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.