ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल में जमकर खेली गई होली, पर्यटकों ने उठाया लुफ्त,माल रोड बनी रंगों का मेला, नैनीताल में पर्यटकों संग स्थानीय लोगों ने खेली होली

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  देश भर से आए पर्यटक सरोवर नगरी में होली का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। नैनीताल में रंगो का त्योहार बडे ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।

नैनीताल में होली के रंग में स्थानीय लोगो के साथ – साथ देश भर से आये पर्यटको ने नैनीताल की खूबसूरत वादियो में एक दूसरे को रंग लगाकर होली का लुफ्त उठाया, पर्यटक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में होली खेलते नजर आए।नैनीताल की खूबसूरती पर चढ़ा रंगों का जादू, पर्यटकों ने जमकर खेली होली, वीडियो…..

होली मनाने नैनीताल पहुँचे पर्यटकों का कहना है कि यहां होली खेलने का अपना ही आनंद है सरोवर नगरी की सबसे अनूठी बात यह है कि यहां होली बड़ी सादगी से साथ मनाई जाती है। और कुमाऊँ में होली खेलने का अलग ही मजा है।नैनीताल की खूबसूरती पर चढ़ा रंगों का जादू, पर्यटकों ने जमकर खेली होली, वीडियो…..

स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी जमकर खेली होली लोग एक दूसरे दूसरे को रंग लगाकर गले मिले और एक भाईचारे का संदेश दिया

अयोध्या राम लाला मे होली तो हर साल होती है इस बार पर्यटक उत्तराखंड के देवभूमि में होली मनाने के परिवार के नैनीताल पहुंचे वही गुजरात दिल्ली अयोध्या उत्तर प्रदेश के पर्यटको ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर खेली होली लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी सरोवर नगरी नैनीताल और रंगों में रंगा ।

पहाड़ों में होली का मजा कुछ और ही होता है माहौल भी बहुत शांत है और यहाँ लोग भी बहुत शांत स्वभाव के हैं 

 सरोवर नगरी में होली पर्व (छलड़ी) जमकर मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। नगर में जगह जगह पर लोगों ने जमकर होली खेली। मल्लीताल श्री राम सेवक सभा भवन में भी होली खेली गई।

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, व महासचिव जगदीश बवाड़ी ने सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तल्लीताल व मल्लीताल के बाजार में भी होली खेली गई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के आवास में भी होली संपन्न हुई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष  बिष्ट ने होली में आए हुए सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी। तल्लीताल गांधी मूर्ति के निकट भी होली खेली गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह समेत अनेक लोगों ने होली गायन किया तथा साथ ही एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। दोपहर डेढ़ बजे तक लोगों ने होली खेली।

इसी के अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने होली खेली। नैनीताल। सरोवर में होली के अवकाश पर पहुंचे पर्यटकों ने जमकर गोली खेली। नगर के तल्लीताल, मॉल रोड तथा मल्लीताल में विभिन्न स्थानों पर पर्यटकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। होली के अवकाश के चलते, यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए थे।

सुबह 9 बजे से पर्यटक तल्लीताल गांधी मूर्ति के निकट एकत्र हुए तथा स्थानीय लोगों ने साथ होली खेली। सैलानियों ने तल्लीताल में फिल्मी गीतों पर खूब डांस किया। होली खेलने के यहां अधिकांश सैलानी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आदि क्षेत्रों से आए थे। सैलानियों ने मॉल रोड व मल्लीताल में भी होली खेली। इसके अलावा यहां के विभिन्न होटलों में भी पर्यटकों ने होली खेली।

सुरक्षा की दृष्टि से, नगर के तल्लीताल, मॉल रोड व मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई थी। इस दौरान पुलिस ने दो पय्या वाहनों में बिना हेलमेट पहने व वाहन में तीन लोगों ने बैठे रहने पर उनका चालान किया। दोपहर 2 बजे तक नगर में पर्यटक होली खेलते नजर आए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीबीएस इंटर्न्स के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.