हल्द्वानी।  रामलीला मैदान में आज श्री रामलीला संचालन समिति 2024 के सदस्यों की एक बैठक संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें आगामी 17 सितंबर, मंगलवार को ध्वज स्थापना की तैयारी के संबंध में चर्चा हुई।

रामलीला कमेटी के व्यास पंडित गोपाल भट्ट जी ने बताया कि श्राद्धों से पूर्व ही रामलीला मंचन के लिए ध्वजा स्थापित कर इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया जाता है।

संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेई जी द्वारा बताया गया कि आगामी 28 सितंबर से रामलीला मैदान में श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला का विधिवत मंचन शुरू कर दिया जाएगा।

संचालन समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा नगर की धर्म प्रेमी जनता व गणमान्य लोगों से कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला में हर प्रकार का सहयोग और समय देने का आग्रह किया गया।

रामलीला संचालन समिति के सदस्य विवेक कश्यप ने बताया कि हर वर्ष आम लोगों के सहयोग से ही दिन और रात्रि लीला का यहां पर मंचन किया जाता है।

बैठक में संचालन समिति के सदस्य विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, गोपाल पाल, विजय भट्ट, हितेश पांडे, अतुल अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, भोलानाथ केसरवानी, अजय राजौर, रूपेंद्र नागर ,अरुण अग्रवाल पिंटू ,मनोज गुप्ता पार्षद, दिनेश गुप्ता, विनीत अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.