नैनीताल उच्च न्यायालय के पास मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर स्कूल के सामने की नवनिर्मित दीवार सोमवार रात की बरसात में भर भराकर गिरी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हाई कोर्ट के समीप मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर स्कूल के सामने की नवनिर्मित दीवार सोमवार रात की बरसात में भर भराकर गिर गई। एक निजी होटल की इस दीवार का निर्माण हाल ही में किया गया है।

बीती रात की मूसलधार बरसात में दीवार के पीछे भरी मिट्टी का भार पड़ने से दीवार पर बोझ पड गया। दीवार में लगे कई पत्थर सड़क पर आ गिरे जिससे कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित हो गया।

गनीमत रही कि अति व्यस्त इस मार्ग में दीवार रात को गिरी और घटना के वक्त कोई जनहानि नहीं हुई। ये मार्ग जज, अधिवक्ता, अधिकारियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ स्कूली ।

बच्चों का भी आना-जाना इसी रास्ते से लगा रहता है । 

 दीवार के ऊपर भारी भरकम भवन का निर्माण भी किया जा रहा है।

 दीवार के ऊपर भारी भरकम भवन का निर्माण भी किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.