उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज जारी है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी।

दूसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंडों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इन विकासखंडों में प्रमुख रूप से सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट, रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, चंपावत, बाराकोट, विण, मूनाकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग, डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी, पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा, डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट और कल्जीखाल शामिल हैं।

दूसरे चरण में कुल 14,761 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

ग्राम पंचायत सदस्य के 933 पदों पर 1,998 प्रत्याशी

ग्राम प्रधान के 2,726 पदों पर 7,833 प्रत्याशी

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,225 पदों पर 4,214 प्रत्याशी

जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों पर 716 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण में करीब 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को संपन्न हो चुका है।

अब सभी की नजरें 31 जुलाई पर टिकी हैं, जब पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.