हर वोट सुरक्षित, हर कोना चाक-चौबंद

एसएसपी प्रहलाद मीणा ग्राउंड जीरो से सम्भाल रहे चुनाव की कमान, सतत निगरानी, पुख्ता सुरक्षा, निर्भीक होकर करें मतदान

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा ने ग्राउंड जीरो से मोर्चा संभालते हुए मतदान केंद्रों का दौरा किया।

एसएसपी मीणा ने देवलचौड़ खाम, रा0 इंटर कॉलेज मोतीनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय उच्चतर मा0 विद्यालय धौलाखेड़ा बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, आपात सेवाओं और महिला मतदाताओं की सुविधाओं की समीक्षा की।

मौके पर मौजूद पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए SSP ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता से कार्य करने की प्रेरणा दी।
प्रत्येक बूथ पर कड़ी निगरानी और सघन गश्त प्रणाली के तहत सुरक्षा पुख्ता की गई।
सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल पूर्ण मुस्तैदी से तैनात है, निरीक्षण लगातार जारी हैं और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अभेद्य बनाई गई है।हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद मीणा ग्राउंड जीरो से सम्भाल रहे चुनाव की कमान,संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी

एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं  दीपशिखा, सीओ भवाली प्रमोद साह, और सीओ रामनगर  सुमित पांडेय द्वारा लगातार फील्ड में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है और मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से जारी है।

जनता से अपील – अफवाहों से दूर रहें, भयमुक्त होकर मतदान करें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24×7 मैदान में है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी - वैज्ञानिक से IPS अधिकारी तक का सफर, डॉ. जगदीश चंद्र के कन्धों पर CM धामी और DGP ने सजाए सितारे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.