ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप; विभाग ने जांच के दिए निर्देश

हल्द्वानी। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों के हाथों से स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और बिना पर्याप्त जानकारी दिए कर्मचारियों ने घरों में मीटर लगाने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर निजी कंपनी के हैं और सरकार निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन्हें जनता पर थोप रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा इसी तरह स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

विरोध के दौरान कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर छीनकर तोड़ दिए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ती देख UPCL की टीम ने अभियान रोक दिया और मौके से वापस लौट गई।

वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सुभाष नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध खुलकर सामने आया है। अब विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें :  IPS प्रहलाद नारायण मीणा बने WCCB के नए डिप्टी डायरेक्टर, वन्यजीव अपराध पर कसेंगे शिकंजा

You missed

error: Content is protected !!