हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम आ गए है।

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र जतिन जोशी ने उत्तराखंड के अंदर टॉप किया है।

उन्होंने 99.20 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड में हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करके अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों का मान बढ़ाया है।

जतिन जोशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।

वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं, वही जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल की है।

दोनों भाई बहनों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, इस मौके पर स्कूल पहुंचे जतिन और प्रतिभा के पिता बेहद खुश नजर आ रहे थे और अपने बेटा और बेटी की इस सफलता का श्रेय उन्होंने हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के गुरुजनों को दिया है।

वही हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में मनिका तिवारी ने 21वीं रैंक हासिल की है उन्होंने भी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के गुरुजनों को दिया है ।

हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया उनके स्कूल में हर वर्ष बच्चे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आते हैं ।

स्कूल में अच्छा प्रबंधन और छात्रों में अनुशासन ही उनके स्कूल और यहां पढ़ने वाले छात्रों की सफलता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.