ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाईराहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवालहल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठायानैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से दो मौतों के बाद भी सिस्टम बेपरवाह, 400 से ज्यादा लोग बीमार; इलाज पर लाखों खर्च, ग्रामीणों में भारी आक्रोशनैनीताल : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर: 16 वर्षीय इकलौते बेटे और दो बच्चियों की मां की मौत, पीलिया-डायरिया के बढ़ते मामलों से दहशत

IFFDC के तत्वावधान में सहकारी समितियों के 25 प्रगतिशील किसानों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

हल्द्वानी। इफको की सह संस्था IFFDC भीमताल द्वारा विकास खण्ड ओखलकाण्डा में संचालित 4 कृषि वानिकी सहकारी समितियों के 25 प्रगतिशील किसानों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम दिनांक -14.10.23 से दिनांक -16-10-23 तक पंतनगर किसान मेला एवं हल्द्वानी विकास खण्ड के ग्राम फत्ताबगर में सैंट्रल सैक्टर योजनान्तर्गत संचालित हिमालय कृषक उत्पादक संगठन के कार्य क्षेत्र में किया गया ।

इस तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी लेना व अपने क्षेत्र में उसे धरातल में लागू करना था।

किसान मेले में पहुंचकर किसानों द्वारा विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर जानकारी ली गई साथ ही हिमालय कृषक उत्पादक संगठन के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में जाकर बारिकी से संगठन को पारदर्शिता के साथ सबको साथ लेकर चलने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अनिल पाण्डेय  ने विस्तार से जानकारी दी।

भ्रमण कार्यक्रम में-

अधोडा,डुगरी,कुंडल,कौडार,पश्या,तुषराड,जमराडी,रमेलागाव,पैटना व कोटली से 25 किसानों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम को यशोद महरा सोशल एक्सपर्ट IFFDC भीमताल द्वारा लीड किया गया।

शैक्षणिक भ्रमण में वानिकी सहकारी समितियों के बोर्ड सदस्य,शेयर धारक सदस्य, प्रगतिशील किसानों के साथ रुप सिंह रमोला, महेंद्र कुमार, प्रकाश भट्ट, कीर्ति बल्लभ , विष्णु शरण शर्मा,भवान सिंह,मदन मोहन कुडाई ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.