तीन बच्चियां नदी में नहाने के वक्त तेज बहाव में बही

दो बच्चियों की मौत हो गई, एक बच्ची सुरक्षित

ऋषिकेश में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तीन बच्चियां नदी में नहाने के वक्त तेज बहाव में बह गई। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई।

एक बच्ची सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।

तीन बच्चियां आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गई और नदी में डूब गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को बचा लिया, लेकिन अन्य का पता नहीं लगा।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर अन्य दोनों डूबी बच्चियों के शव बरामद कर लिए हैं। बच्चियां नेपाली मूल की बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.