ब्रेकिंग न्यूज़

कैंची धाम मेला-2026 के सफल आयोजन पर एसएसपी ने जताया आभार, बोले— सभी के सहयोग से बना आयोजन ऐतिहासिक

नैनीताल। विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने श्रद्धालुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति, मीडिया कर्मियों, स्वयंसेवकों तथा पुलिस बल का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

नैनीताल पुलिस द्वारा जारी धन्यवाद संदेश में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद सभी के सहयोग, धैर्य और अनुशासन के कारण मेला सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संस्था की सराहना की।

एसएसपी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कुमाऊं आयुक्त, कुमाऊं आईजी तथा जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देशभर से उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना मिल रही है, जो पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और श्रद्धालुओं से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रियाएं पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

अपने संदेश के अंत में एसएसपी ने बाबा नीम करोली महाराज के आशीर्वाद की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं और जनपदवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें :  सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने वालों पर हल्द्वानी पुलिस का शिकंजा, 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.