ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के पली गांव में बाघ के हमले में श्री राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी को बाघ द्वारा अपना निवाला बना लिए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है।

ग्रामीणों द्वारा महिला का शव बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे भीमताल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बाघ की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है।

बाघ आए दिन लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 जून स्टेट ताल एवं आसपास के ग्रामीणों ने राज्‍य आंदोलनकारी हरीश पनक जी के माध्यम से प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है।

मांग पत्र में कुंआताल क्षेत्र में ऊबड़-खाबड़ कच्चे रास्तों को पक्का किए जाने, उक्त मार्ग का नाम सीमनी गंगा देवी के नाम पर रखे जाने तथा मृतका के पुत्र को वन विभाग में स्थायी नौकरी दिए जाने की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.