ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। धारी ब्लॉक के गुनियालेख ग्राम सभा और बबियाड ग्राम सभा (कालागाड़ी तोक) में पिछले तीन दिनों से बाघ के लगातार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघ की आवाजाही के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों सहित स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस नेता Manoj Sharma ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बाघ का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार विभागीय अधिकारियों से पैदल रास्तों की सफाई और सोलर लाइट लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि झाड़ियों से पटे रास्तों के कारण बाघ को छिपने की जगह मिल रही है, जबकि वन विभाग की कार्यशैली केवल आश्वासन तक सीमित है।

उन्होंने यह भी कहा कि बाघ की गतिविधि खत्म नहीं होने के बावजूद विभाग ने गश्त कम कर दी, जिससे खतरा और बढ़ गया है। लगातार बाघ की मूवमेंट से ग्रामीण भयभीत हैं।

वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज Manoj Sharma ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाई जाए, पैदल रास्तों की सफाई कराई जाए और सोलर लाइट लगाई जाए, ताकि लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत Forest Department Nainital के डीएफओ से बात की। डीएफओ ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर पलड़िया और संदीप जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.