“हर घर तिरंगा’ आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में आज श्रद्धानंद मिनी स्टेडियम राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताडीखेत से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। तिरंगा यात्रा की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी रोशन लाल टम्टा द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा तिरंगा यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

सभी को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।“हर घर तिरंगा’ आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में श्रद्धानंद मिनी स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई

हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है।

हमें सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना न केवल तिरंगा से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है।

बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राओं को हर घर तिरंगा शपथ दिलाई गई। उसके पश्चात हर घर तिरंगा यात्रा मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर ताड़ीखेत क्षेत्र में निकाली गई।

तिरंगा यात्रा की समाप्ति से पूर्व डॉक्टर प्रेम सागर द्वारा अपने संबोधन में तिरंगा और देशभक्ति पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में लक्ष्मण सिंह परगाई, चंदन सिंह मेहरा, रविंद्र प्रकाश ध्यानी, सूर्यमणि, सुरेंद्र सिंह, बालम सिंह, डॉक्टर राहुल त्यागी, सुभाष सिंह, मृदुला कुमारी, मीनाक्षी बिष्ट ,भगवती सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर घायल; एक की मौत, दो सैन्यकर्मी भी जख्मी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.