ब्रेकिंग न्यूज़

फरवरी का पहला दिन मेष, मिथुन और कर्क वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल 

ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल

मेष राशि

आपका मन प्रसन्न रहेगा व आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं व मान सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है। घर परिवार में माहौल ठीक रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगल के बीच मंत्र का जाप करें। साथ ही गाय को रोटी खिलाएं।

वृष राशि

मानसिक वेदना हो सकती है। कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

अपने आप पर नियंत्रण रखें व क्रोध के वेग से बचें। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती हैं जिससे लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं और घायल गाय का उपचार कर दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

मानसिक शांति बनाए रखें व किसी से बिना वजह झगड़ा ना करें। गाड़ी धीमे चलाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, ताकि बिना वजह के उलझन से मुक्ति मिलें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार कराएं।

सिंह राशि

मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सुबह में हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

कन्या राशि

मन परेशान रह सकता है, अतः कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार जरूर करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें व बिना वजह किसी की गवाही न दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

अगर आप शिक्षण कार्य से जुड़े हैं तो आज बिना वजह किसी से झगड़ा मोल न लें। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं। किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

अगर आप पुलिस में कार्य करते हैं तो आज आपका दिन सुख में रहेगा। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें।

धनु राशि

आत्मविश्वास अत्यधिक रहेगा अतः धैर्य जरूर बनाकर रखें। परिवार में शांति का परिचय दें और वाद-विवाद में न फंसे। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं अतः मन व्यथित न करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार कराएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

धार्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें अन्यथा बिना वजह कई मामलों में दुख होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती हैं और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन कराए और घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

मन में संशय की स्थिति रह सकती है अतः क्रोध में बिना वजह के आवेग से दूर रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात बहुत आत्मीयता से भरी रहेगी। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन कराएं।

मीन राशि

आज मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता का साथ बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन कराएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरती
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.