मेष

लंबे समय से अटका हुआ कोई प्रोजेक्ट पूरी तरह से आगे बढ़ेगा। दिन सफलता के नए अवसर लेकर आएगा।कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापार में निवेश के लिए भी यह दिन शुभ है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।

प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी। सेहत में सुधार होगा।

वृषभ
पैसों के मामले में आज भाग्य आपका साथ देगा। दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहने वाला है। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ी व्यस्तता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अनुकूल रहेगा।

मिथुन
किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ के रास्ते खुलेंगे। दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं, वहीं बिजनेस में साझेदारी लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पेट संबंधी समस्याओं से बचें।

कर्क
जहां एक ओर पैसों का प्रवाह अच्छा रहेगा, वहीं खर्चे भी बढ़ेंगे। दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके आइडिया की सराहना होगी और टीम में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी।

सिंह
लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, वह आज मिल सकती है। दिन बेहद शुभ है।व्यापार में बड़ा मुनाफा, खासकर आयात-निर्यात से जुड़े कामों में होगा। कार्यस्थल पर बॉस की तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में साथी से उपहार या खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या
कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिन नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। बिजनेस में किसी पुराने ग्राहक से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन बच्चों की शिक्षा को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। विदेश से आने वाले भुगतान या ऑर्डर में देरी।

तुला
बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में तेजी आएगी।नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
सफलता पाने वाले जातक – व्यापार में विस्तार करने वाले और नौकरी में उच्च पद पाने की चाह रखने वाले।बैंक लोन या फंडिंग से जुड़े मामले बिगड़े

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से टकराव हो सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति संभाल लेंगे। दिन थोड़ा सावधानी से बिताने वाला है।बिजनेस में निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

धनु
नए कार्यों की शुरुआत होगी और यात्रा के योग बनेंगे।दिन प्रगति का है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का पूरा समर्थन मिलेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुखद समय बिताएंगे।विदेश से जुड़े निवेश और शिपमेंट में देरी।

मकर
आय में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा।नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सम्मान होगा। दिन मेहनत का फल देने वाला है। बिजनेस में किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट पर साइन हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन
कला, संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए यह दिन शानदार है। दिन रचनात्मकता और सफलता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आइडिया की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।बड़े वित्तीय निवेश या लोन अप्रूवल में देरी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.