आज 15 दिसंबर 2025 का राशिफल ग्रहों की स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेत दे रहा है।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी है, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष राशि

आज मेष राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संपत्ति खरीदने से पहले जांच-पड़ताल जरूरी है।

वृष राशि

वृष राशि वालों को आज विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेने पर कार्य पूरे होंगे। करियर में थोड़ा संघर्ष रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए लाभ के संकेत मिल रहे हैं। धैर्य बनाए रखें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है।

कर्क राशि

आज कर्क राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे और धन लाभ के प्रबल योग हैं। समाज में आपके विचारों को समर्थन मिलेगा। नौकरी में उन्नति संभव है, हालांकि मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिलेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी और पारिवारिक सुख मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग आज दूसरों की मदद में समय बिताएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खर्च बढ़ सकता है और व्यापार में नुकसान की आशंका है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभर सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है और विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खान-पान में संयम रखें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नई नौकरी की तलाश सफल हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और नई योजनाओं पर चर्चा होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाने से दिन बेहतर बनेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन सामाजिक प्रभाव में कमी महसूस हो सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दूध के दाम बढ़ाने की मांग, 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.