आज का दिन सोमवार है। जो शिवशंकर की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से सभी बिगड़े काम तुरंत बन जाते हैं।

इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। सिंह और कन्या राशि के सितारे कमजोर रह सकते है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। बीती बातों को भूलकर कार्य करें, सफलता मिलेगी, स्वजनों एवं प्रयासों में इच्छित कार्य पूर्ण होगा, अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, अधिकारियों से मेलजोल बढे़गा, अनावश्यक खर्च बढे़गा।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। रूका धन मिलने का योग है, जिम्मेदारी का कार्य बनेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। आत्मविश्वास से अपनी बात कहें, राह आसान होगी, अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करना हितकर रहेगा, मनोविकारों से मुक्ति मिलेगी, दाम्पत्य सुख रहेगा।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला दिन हो सकता है। कानूनी मामले में सावधानी से निर्णय की जरूरत है, खोया विश्वास फिर से मिलेगा, विवादास्पद मामलों को टालना हितकर रहेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह लें।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला दिन हो सकता है। विरोधी खुलकर आलोचना करेंगे, सोच समझकर पूंजी निवेश करें, कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी, महिला जाति की सलाह लेना तिकर रहेगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान कर सकते हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, राजनैतिक कार्यों में रूचि एवं लगन रहेगी, अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु-

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। मित्र की मदद से बिखरे कार्य समेटने में सफल होंगे, राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि रहेगी, कामकाज में बाधायें आयेंगी और दूर होंगी।

मकर-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। सूझबूझ से आगे बढे़ं सफलता मिलेगी, युवाओं को कामकाज में सफलता का योग है, वाद विवाद को टालें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, उदर विकार से कष्ट होगा।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। सपने पूरा करने का संभव है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख एवं सहयोग रहेगा, व्यवसाय में अनपेक्षित आगन्तुकों का समागम होगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी से बड़ा फैसला लेने से बचेंगें, अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें, गुप्त शत्रुओं से सतर्कता वांछनीय, प्रयासों का लाभ मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पहली बार हुआ नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन, 15 राज्यों की 31 टीमों ने दिखाया रॉकेट तकनीक का हुनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.