ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे, साथ ही चित्रा नक्षत्र और अतिगंड योग है, इस योग में किसी भी शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचें. ग्रहों की चाल के आधार पर कुछ सुझाव दिए गए हैं, ताकि आप सतर्क रहें और अपने निर्णयों में सूझबूझ अपना के सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति कर सकें. आज के दिन क्या होगा कुछ खास, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल

मे

अच्छे मित्रों से मिलना हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपने पारिवारिक जीवन पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। परिजनों की आवश्यकताओं को अनदेखा न करें।

वृष
दूसरों के मामलों में आप ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने से बचना चाहिये।नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन शुभ है। शत्रुओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनशैली अच्छी रहेगी।

मिथुन
भविष्य को लेकर लम्बी-चौड़ी योजना न बनायें। लव अफेयर के लिये दिन अच्छा नहीं है।विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के ऊपर अति विश्वास करना उचित नहीं होगा। बोलचाल सावधानी पूर्वक करें।

कर्क
जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से हानि हो सकती है। दिखावे में ज्यादा धन खर्च न करें।जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्या है वे सेहत का ध्यान रखें। पैतृक व्यवसाय में आप कुछ सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह
यात्राओं के लिये काफी अनुकूल दिन है।आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यवसाय में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुके हुये कार्यों में अचानक प्रगति से होने से उत्साहित रहेंगे। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना है।

कन्या
आज काफी सम्भल कर लोगों से व्यवहार करना चाहिये। लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामन्जस्य में कमी हो सकती है।

तुला
बौद्धिक लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। ऐसे किसी भी कार्य की तरफ प्रवृत्त न हो जो आपको भविष्य में नुकसान पहुँचाये। गूढ़ रहस्यात्मक विषयों में रूचि रहेगी। तनाव हो सकता है

वृश्चिक
वैवाहिक जीवन में तनावजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है।यात्रा के दौरान बाहर का भोजन करने से बचें। व्यापार में कुछ बड़े बदलाव करने से आपको बचना चाहिये। धन ज्यादा खर्च होने से दिक्कतों सामना करना पड़ेगा।

धनु
समस्याओं का सामना कर सकते हैं।रूका हुआ धन वापस लौटने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्दियों पर भारी पड़ेंगे। आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। यात्राओं के चलते दिनचर्या काफी व्यस्त हो सकती है।

मकर
अपने काम के लिये किसी सहयोगी पार्टनर को जोड़ना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आय बढ़ने के योग हैं।नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ
कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।लेकिन आपको विश्वास बनाये रखना चाहिये। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। ईश्वर के प्रति मन में आस्था बढ़ेगी।

मीन
रहस्य की बातों को गोपनीय रखें। किसी मामले को लेकर तनाव में आ सकते हैं। किसी भी बात पर एकदम से प्रतिक्रिया न दें। आपके द्वारा की हुयी गलतियों पर गौर करें और तुरन्त उसे दूर कर लें। कारोबार में परिणाम मिलने की सम्भावना कम है।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.