ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

मेष
घर की परेशानी दूर हो सकती है।अपने अटके हुए मामलों को सुलझा सकते हैं। प्रेम विवाह के काफी अच्छे योग बन रहे हैं। खुद को शान्त रखने का प्रयास करें। रात में परिजनों के साथ लजीज व मनमाफिक भोजन का आनन्द उठायेंगे।
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में विजय मिल सकती है।

बृष
योग-व्यायाम से शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को टालने का प्रयास करें। काम स्वयं करें दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। फेफड़ों में संक्रमण होने की आशंका है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाये रखें।

मिथुन
भाई-बहन से आपको लाभ होगा। धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। गृहकार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में कमी हो सकती है। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क
कुछ रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। धन की दिक्कत दूर होने से राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सामन्जस्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

सिंह
किसी से विरोध उत्पन्न हो सकता है। कुछ तनाव का माहौल रहेगा।परिवार के माहौल को लेकर अशान्त रहेंगे। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। बच्चों के व्यवहार से गर्व की अनुभूति होगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशन्सा आपके विरोधी जन भी करेंगे। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं।

कन्या
आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। कारोबार में फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।स्वयं को ऊर्जा से महसूस करेंगे। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है। बुजुर्गों का आशीष प्राप्त होगा। विवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।

तुला
कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। प्रबुद्ध लोगों की सलाह लें। नए लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे। अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें। किसी काम को लेकर निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।

बृश्चिक
उधार की रकम काफी दिनों बाद मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। आपको शुभ सूचना मिल सकती है।घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे। मित्र आपका काफी सहयोग करेंगे। छात्रों को अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

धनु
कौशल में वृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन अच्छा है। धन लाभ होगा आत्मविश्वास बढ़ेगा। नजदीकी मित्रों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। यात्रा को लेकर विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी। पारिवारिक लोगों से मधुरता रहेगी।

मकर
सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। जिम्मेदारियों को पूरे मन से निभाएंगे।त्यौहारों को लेकर तैयारी में जुटेंगे। अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। कर्जों को चुकाने का प्रयास करें।

कुम्भ
करियर संबंधी बाधा दूर होने से राहत महसूस करेंगे। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।महिलाओं को लाभ होगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। विवादित मामलों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। किसी को उधार न दें।

मीन
शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। वात रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। छात्रों को अपेक्षानुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, चांदनी चौक में लगाए कैमरे

You missed

error: Content is protected !!