पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कैंची धाम तक ट्रैकिंग कराने की तैयारी की पूर्ण 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पर्यटन विभाग ने कल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रैकिंग कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कल पर्यटन दिवस के अवसर पर नैनीताल से एनसीसी, एनएसएस के छात्रों व होटल व्यवसायियों को कैंची तक ट्रैकिंग कराने के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा पर्यटन विभाग द्वारा इस दौरान ट्रैकिंग दल को बर्ड वॉचिंग भी कराई जाएगी।

अतुल भण्डारी ने बताया वर्ड पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा नैनीताल जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के ट्रैकिंग, नेचर, वाइल्ड लाइफ, संस्कृति से जुड़ी जानकारियों की पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को उजागर करना है।

पर्यटन किसी देश में आर्थिक प्रभाव लाने के अलावा, देशों के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक वातावरण को प्रभावित करने में भी भूमिका निभाता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कनेक्शन की जांच में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.