ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

भीमताल। विकास खंड धारी अंतर्गत ग्राम दुदुली में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इस बीच राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद तक भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

उनका कहना है कि दोपहर 12 बजे हुई घटना के बाद शाम 6:30 बजे तक भी पंचनामा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

पनेरु स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया को तेज करवाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण क्षेत्र की जर्जर और खराब सड़क स्थिति बताई जा रही है, जिसे लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :  करोड़पति कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बहू पर साजिश रचने का आरोप, हत्या के वक्त पति संग पार्टी में कर रही थी डांस, सुपारी के आरोप में बहू समेत तीन गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.