ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  कठघरिया क्षेत्र के बच्चीनगर में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से Badaun निवासी चंद्रभान कश्यप का परिवार हल्द्वानी में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। गुरुवार को परिवार खेत में गेहूं कटाई का कार्य कर रहा था, जहां उनका बेटा सौरभ कश्यप भी मदद कर रहा था।

बताया गया कि गेहूं के बंडल तैयार करने के लिए उन्हें पानी में भिगोया जाता है। इसी दौरान सौरभ बंडल लेकर पास ही निर्माणाधीन दुकानों के लिए खोदे गए करीब 8 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे के पास पहुंचा, जहां संतुलन बिगड़ने से वह गड्ढे में गिर गया और डूब गया।

परिजनों के अनुसार, काफी देर तक जब सौरभ दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे बाद गड्ढे में उसकी चप्पल तैरती हुई दिखाई दी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया।

सौरभ ने हाल ही में पांचवीं कक्षा पास कर छठी में प्रवेश लिया था। पिता के अनुसार, वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और परिवार का लाड़ला था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मासूम का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बदायूं में किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को दिखाया डरावना नाटक, आंख पर लाल रंग लगाकर कहा- ‘डॉक्टर ने आंखें निकाल दीं’

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.