ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, दो दिन बाद भी नहीं खुला रास्ता; 200 गांवों का संपर्क प्रभावित,राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने की युद्धस्तर पर सड़क खोलने की मांगलालकुआं में आवारा पशुओं का आतंक, मुख्य बाजार से गली-मोहल्लों तक खतरा; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवालहल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: चौपाटी-फूड प्लाजा से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ का ऐलानदर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी स्कवर में गिरी, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर घायलहल्द्वानी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी ने पति की जांघ में घोंपा चाकू; अस्पताल पहुंचकर बोली-‘सॉरी’, फिर हुआ समझौता

हल्द्वानी।  मुखानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर गुजरौड़ा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई।

हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय समीर उर्फ टिंकू निवासी बैकनपुर, शक्तिफार्म ऊधम सिंह नगर और 40 वर्षीय चंदन पांडे निवासी कमलुवागांजा, मुखानी हल्द्वानी स्प्लेंडर बाइक से लामाचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर गुजरौड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदन पांडे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शराब लेने के लिए पास की झोपड़ी में गया था।

घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के आरोप भी लगाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

सीओ अमित सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.