पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष हिन्दूओं को पंत पार्क नैनीताल में दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल के पंत पार्क में आज शाम एक भावुक वातावरण देखने को मिला जब स्थानीय नागरिकों ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियाँ जलाकर एकजुटता दिखाई।

इस शोक सभा में आनंद बिष्ट, अरविंद पडीयार , संतोष कुमार , राजीव साह, प्रकाश नौटियाल, कविता गंगोला, विकास जोशी, संजय कुमार, पंकज भट्ट, नवीन भट्ट, मोहित पंत, तनिष्क मेहरा, भूपेश आर्य और परीक्षित देव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में आतंक के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और शांति एवं मानवता के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया।

मोमबत्तियों की रोशनी में की गई यह सभा एक प्रतीक बनी उन निर्दोष जिंदगियों की याद की, जो नफरत की आग में बुझा दी गईं।

सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.