ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

रुड़की। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना बुधवार रात 11 बजे बसेड़ी गांव के चौराहे की बताई जा रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तकाल मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर पहुंचाया। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक युवक डेरा कलाल नस्तरपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, दो विद्यालयों का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकरण, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कैड़ा का जताया आभार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.