ब्रेकिंग न्यूज़

युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर खा लिया जहरीला पदार्थ, जहर खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर अपलोड किया 

ग्रेटर नोएडा। दादरी के मोहल्ला नादरगंज निवासी युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्ष 2019 में मोहल्ला नादरगंज निवासी युवक की शादी गाजियाबाद निवासी युवती से हुई थी। मंगलवार को युवक ने पेपर में रखे जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने दो बार गर्भपात कराया।

जिसके बाद पत्नी ने गर्भपात कराने का आरोप पति और सास पर लगाकर मारपीट, दहेज की मांग और अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे वो काफी परेशान हो गया।

पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। जिसे लेकर अपने मायके चली गई। आरोप है कि महिला 40 लाख रुपये की मांग कर रही है। युवक ने पत्नी व सुसराल वालों की प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात कही है।

वीडियो का पता चलते ही पुलिस टीम जांच कर युवक के घर पहुंची। युवक बेहोशी की हालत में मिला। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि इस मामले में पीआरबी पुलिस के माध्यम से सूचना मिली। जिस पर तत्काल इलेक्ट्रॉनिक,सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस युवक के घर तक पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई।

यह भी पढ़ें :  न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : कैबिनेट मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.