ब्रेकिंग न्यूज़

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म का आरोप, TTE फरार
अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ टीटीई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
घटना रविवार की बताई जा रही है। पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में किराए पर रहकर भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद जब वह वापस गोरखपुर लौट रही थी, तो स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण टिकट नहीं ले सकी और जल्दबाजी में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ गई।
ट्रेन में खड़ी युवती से टीटीई राहुल कुमार ने पूछताछ की। युवती के अनुसार, उसने टिकट बनवाने और सीट दिलाने की बात कही। आरोप है कि टीटीई ने सीट देने के बहाने उसे एसी प्रथम श्रेणी कोच के अपने केबिन में बुलाया।
केबिन में बंद कर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि केबिन में ले जाकर टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, फिर उसका व्यवहार बदल गया और उसने जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई कराने की धमकी दी। घटना इंदारा और देवरिया के बीच हुई बताई जा रही है।
युवती ने किसी तरह डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।
केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
जीआरपी के एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला बाद में देवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.