ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली।

बागेश्वर। एसओजी व झिरौली पुलिस की टीम ने तीन किलो, 128 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस उन लोगों के खिलाफ भी जांच कर रही है जहां से चरस खरीदी गई है।

झिरोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एसओजी व झिरौली पुलिस की टीम जोशी गांव के पास चेकिंग कर रही थी।

तभी उन्होंने चेकिंग के दौरान कार संख्या यूके-05-टीए-3284 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर पूछताछ की। उसमें दो लाग बैठे थे।

जिन्होने अपना नाम 20 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र रमेश निवासी गोल गेट, थाना पंतनगर, जिला ऊधम सिंह नगर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 30 वर्षीय राम सिंह पुत्र भूपाल सिंह, निवासी हल्दूचौड़, थाना लालकुंआ, जिला नैनीताल बताया।

पुलिस ने कार की सघन जांच की। एक बैग में दो पारदर्शी पन्नियों में क्रमशः 1.424 किलो व 1.704 किलो समेत कुल 3.128 किलो अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार किया और उन्हें झिरौली थाने में ले आई।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी की मौजूदगी में दोनों के खिलाफ थाना झिरौली में धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। कार को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.