ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्तीनैनीताल : दूषित पानी से दो मौतों के बाद ज्योलीकोट में फूटा जनाक्रोश,जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांगभारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस 10 सितंबर को धूमधाम से मनेगा, उत्तराखंड के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रमनैनीताल : बोट हाउस क्लब पार्क में कंक्रीट निर्माण पर बवाल, व्यापार मंडल ने डीएम को दिया अल्टीमेटम; 2-3 दिन में कार्रवाई नहीं तो हाईकोर्ट जाएंगे

हल्द्वानी में कारोबारी के दो बेटे कमरे में मिले बेसुध, ICU में भर्ती
हल्द्वानी। शहर के एक बड़े कारोबारी के दो नाबालिग बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अलग-अलग कमरों में बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। 17 वर्षीय और 12 वर्षीय दोनों भाइयों को गंभीर अवस्था में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) पहुंचाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। सोमवार देर रात तक दोनों बच्चों को होश नहीं आया था।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:30 बजे कारोबारी के दोनों बेटे घर के अलग-अलग कमरों में बेहोशी की हालत में मिले। बच्चों की मां ने जब उन्हें इस स्थिति में देखा तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों में लगभग एक जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न मेडिकल जांच कराई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि एक किशोर के हाथ-पैरों में बीच-बीच में हलचल देखी जा रही है, जबकि दूसरा बच्चा पूरी तरह बेसुध बना हुआ है। चिकित्सकों ने दोनों की कई जांचें कराई हैं। शुरुआती कुछ जांच रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही हैं, जबकि अन्य महत्वपूर्ण जांचों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
शुगर कम मिलने से डॉक्टरों की चिंता बढ़ी
एसटीएच के एमएस प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि दोनों बच्चों की जांच के दौरान शुगर का स्तर कम पाया गया है। फिलहाल दोनों को आईसीयू में रखकर लगातार चिकित्सकीय निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम बच्चों की स्थिति में होने वाले हर बदलाव पर नजर बनाए हुए है।
प्रो. अरुण जोशी के अनुसार, बच्चों के होश में आने के बाद उनकी एमआरआई जांच कराई जाएगी। एमआरआई और अन्य जांच रिपोर्टों के आधार पर बेहोशी की वास्तविक वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
24 घंटे से अधिक समय से नहीं आया होश, कारण अब भी स्पष्ट नहीं
मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा होने के कारण चिकित्सक फिलहाल बेहोशी के कारण को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष देने से बच रहे हैं। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उपचार के साथ जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।
रविवार शाम से अस्पताल में भर्ती दोनों भाइयों को सोमवार देर रात तक भी होश नहीं आया था।

घटना के बाद परिवार के साथ ही शहर में भी इस मामले को लेकर चिंता बनी हुई है। जांच रिपोर्ट आने और बच्चों की स्थिति में सुधार के बाद ही इस रहस्यमयी बेहोशी की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल एसटीएच की चिकित्सकीय टीम दोनों बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यक जांच एवं उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कांग्रेस के सीएम आवास कूच के विरोध में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना, अनुसूचित समाज के सम्मान का मुद्दा उठाया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.