ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार 27 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री के चलते राज्य के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यह अलर्ट मुख्य रूप से 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है।

ऊंचाई वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम का यह सिलसिला केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 28 फरवरी शनिवार को भी इन जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं मैदानों तक पहुंचेंगी, जिससे ठंड का अहसास बढ़ जाएगा।

वीकेंड पर पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर फिसलन और विजिबिलिटी कम होने की आशंका है।

डॉक्टरों ने भी बदलते मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। तापमान में अचानक गिरावट से सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और गले के संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.