ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार जारी

एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत भारी मात्रा में लाखों की स्मैक बरामद

SOG एवं चोरगलिया पुलिस टीम ने लाखों की 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआ, के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी संजीत राठौड व थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एमवीआर गेट से चोरगलिया की ओर 2 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना चोरगलिया में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्मैक जलालाबाद उ0प्र0 से खरीदकर अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने ला रहे थे, पुलिस चैकिंग में पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्त 
1- मौ0 आमिर पुत्र मुशर्फ हुसैन निवासी मौ0 खेड़ा, कब्रिस्तान के पास थाना अमरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष
2- मौ0 मोहीद पुत्र मौ0 शाहिद निवासी खेड़ा मौहल्ला थाना अमरिया जिली पीलीभीत उ0प्र0, अभियुक्त से 255 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी टीम को 2500/रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी का जाना हाल-चाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.