ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फायरिंग में एक युवक की गोली लगी है।

जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है जबकि लाठी डंडों के हमले में दो युवक घायल हुए हैं घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है।

तीनों युवक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 से 25 युवकों के एक समूह ने कार सवार इन युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी।

फायरिंग में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.जबकि अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं.अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.